रहें सतर्क, पलामू उपायुक्त के नाम से बनाया फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट

झारखंड
Spread the love

मेदिनीनगर। जिला प्रशासन के संज्ञान में आया है कि पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट बनाकर पदाधिकारियों एवं कर्मियों से संपर्क किया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आमजनों को सतर्क एवं सचेत रहने की अपील की है। किसी भी अनजान नंबर से उपायुक्त अथवा जिला प्रशासन के नाम से प्राप्त कॉल, मैसेज अथवा व्हाट्सऐप चैट की प्रामाणिकता की पूरी तरह जांच एवं अधिकृत माध्यम से सत्यापन करने के बाद ही जवाब दें।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आधिकारिक संवाद अधिकृत एवं आधिकारिक माध्यमों से ही किया जाता है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, यूट्यूब अथवा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उपायुक्त अथवा जिला प्रशासन के नाम से प्राप्त किसी भी संदिग्ध संदेश या संपर्क पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें।

ऐसे किसी भी संदिग्ध अकाउंट अथवा संदेश की जानकारी तत्काल जिला प्रशासन अथवा संबंधित साइबर थाना को दें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *