
रांची। पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के प्रभावी अनुपालन एवं अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड जांच पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय निरीक्षण टीम ने रांची के रिम्स चौक के समीप स्थित फर्स्ट पॉइंट डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम में डॉ तवा रिजवी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण सिंह एवं अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि केंद्र पर अल्ट्रासाउंड मशीन खुली हुई थी। अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए मरीज उपस्थित थे। संबंधित चिकित्सक डॉ. सुहास टेटरवे (MD Physiology, CBE Passed, Regd. 3780/12) निरीक्षण के समय केंद्र पर उपस्थित नहीं थे।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सक की अनुपस्थिति में अल्ट्रासाउंड मशीन का खुला रहना पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। इसके अतिरिक्त केंद्र में एएनसी रजिस्टर का भी समुचित रूप से संधारण नहीं किया जा रहा था।
उक्त अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षण टीम द्वारा अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया। केंद्र में अल्ट्रासाउंड का कार्य तत्काल प्रभाव से बंद रखने का निर्देश दिया गया।
रांची सिविल सर्जन डॉ. अमरेन्द्र प्रसाद ने कहा कि पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में संचालित सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों की नियमित निगरानी एवं निरीक्षण किया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

