
- श्रुति शास्त्रीय संगीत केन्द्र के कलाकारों ने बिखेरी छटा
रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पशुपतिनाथ मंदिर में रविवार को अपराह्न भव्य भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें श्रुति शास्त्रीय संगीत केन्द्र के बच्चों ने भगवान् शिव, गणेश, मां सरस्वती, भगवान कृष्ण, हनुमान जी को समर्पित भजन प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त शास्त्रीय रागों में राग बिलावल, राग यमन, राग भुपाली आदि की प्रस्तुति दी गयी।
प्रस्तुति देनेवाले कलाकारों को पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ एके श्रीवास्तव द्वारा अंगवस्त्र एवं पट्टा प्रदान कर सम्मानित किया गया। भजन कार्यक्रम की शुरुआत घर में पधारो गजानन्द जी, मेरे घर में पधारो से हुई।

‘मेरे कंठ बसो महारानी, मेरे स्वरों को अपना स्वर दो सरस्वती कल्याणी’, आशुतोष शशांक शेखर, चन्द्रमौली चितम्बरा; श्रीराम की गली में तुम जाना, वहां नाचते मिलेंगे हनुमाना प्रस्तुति को भी काफी सराहा गया।
प्रसिद्ध गायिका श्रुति देशमुख और कविता देशमुख के संयोजन में भजन और शास्त्रीय राग प्रस्तुत करने वाले स्कूली विद्यार्थियों में अमर्त्य पाण्डेय, अभ्यंकर साहू, अपराजति, आराध्या, शानवी शाक्य, नित्या, कनिष्का, शिवांश, स्वरा, रक्षित, आरुष श्रीवास्तव, शानवी, कविका, हर्ष भारद्वाज आदि शामिल थे।
तबला पर संगत उदय देशमुख ने किया। मन्दिर के मुख्य अर्चक आचार्य सुनील कुमार पांडेय के आशीर्वचनों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

