iPhone की वजह से हो गई एक साथ तीन मौत, जानें पूरा मामला

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। महज एक iPhone की वजह से तीन मौत हो गई। यह दिल दहला देने वाली घटना महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में घटी। इस एक ही हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पूरे देश में इसकी चर्चा हो रही है।

यह घटना वालूज एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत तिसगांव क्षेत्र के खावड्या हिल्स में घटी। मृतकों में कुणाल चंद्रगुडे (उम्र 19 वर्ष-बेटा), मुरलीधर चंद्रगुडे (उम्र 48 वर्ष-पिता), संगिता चंद्रगुडे (माता) शामिल हैं। ये परिवार ज़लता फाटा क्षेत्र का रहने वाला था। 

पुलिस और स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, मृत युवक कुणाल ने अपने पिता मुरलीधर से एक नया आईफोन (iPhone) दिलाने की जिद की थी। पिता पेशे से ड्राइवर और परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसके कारण वह महंगा फोन खरीदने में असमर्थ थे।

इसी बात को लेकर घर में तीखी बहस और विवाद हुआ। गुस्से में आकर और अपनी मांग पूरी नहीं होने पर कुणाल शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकला और तिसगांव इलाके में स्थित खावड्या पहाड़ियों की तरफ चला गया।

अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंतित माता-पिता तुरंत उसके पीछे-पीछे पहाड़ी पर पहुंचते हैं। उसे समझाने की कोशिश करते हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय ग्रामीण, पुलिसकर्मी और दमकल विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।

दमकल कर्मियों ने पहाड़ी के नीचे सुरक्षा जाल बिछाने की कोशिश की, लेकिन कुणाल लगातार ढलान और cliff के किनारे अपनी जगह बदल रहा था। इससे रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया। यह हाई-वोल्टेज ड्रामा करीब तीन घंटे तक चला। 

दोपहर करीब 1 बजे पिता मुरलीधर अपने बेटे को मनाने और वापस खींचने के लिए थोड़ा आगे बढ़े। इसी दौरान कुणाल अचानक पहाड़ी से नीचे गिर गया। उसे बचाने की कोशिश में मुरलीधर का भी संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह भी नीचे जा गिरे।

यह भयानक मंज़र सामने देख रही संगिता सदमे में आ गईं। कुछ ही पलों बाद उन्होंने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी। इस पूरे हादसे के दौरान वहां कई पर्यटक और स्थानीय लोग मौजूद थे। इस घटना के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें बचाव दल की कोशिशों और इस दर्दनाक वाकये को रिकॉर्ड किया गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकता के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में एक्सिडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आगे की जांच की जा रही है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *