

विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र के बभनी गांव में एक युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बभनी निवासी सुनील रजवार (32 वर्ष), उसकी मां रामप्यारी रजवार (60 वर्ष) और मनमतिया देवी (50 वर्ष) शामिल हैं।


पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त की रात सूचना मिली थी कि बभनी गांव में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर मौजूद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की आशंका जतायी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी। अनुसंधान और छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुनिल रजवार की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद की है। इसके अलावा मृतक का मोबाइल और शव को लटकाने में प्रयुक्त गमछा जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि मृतक टप्पु रजवार का सुनील रजवार की भतीजी के साथ करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 18 अगस्त की रात टप्पु रजवार कथित रूप से नशे की हालत में आरोपियों के घर के पास पहुंचा। शादी करने की बात कहने लगा। इसी दौरान विवाद हुआ।
आरोपियों के अनुसार, उसे घर के पीछे ले जाया गया, जहां उसकी हत्या कर दी गयी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने और घटना को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से शव को पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सुनील रजवार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ बरडीहा थाना में मामला दर्ज है।
गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए अग्रसारित किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रस्सी, मृतक का मोबाइल और शव को लटकाने में प्रयुक्त गमछा बरामद कर लिया है।
छापामारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिल्लु लोहरा, पुलिस निरीक्षक बृज कुमार, सह थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक आनंद मिंज सहित बरडीहा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।



