रेलवे यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ ने चलाया जागरुकता अभियान

झारखंड
Spread the love

रांची। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को रांची एवं पिस्का रेलवे स्टेशन पर यात्री सुरक्षा प्रकोष्ठ, रांची प्रमंडल की ओर से जागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा एवं मानव तस्करी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

आरपीएफ जवानों एवं यात्री सुरक्षा प्रकोष्ठ रांची के कर्मियों ने यात्रियों को यात्रा के दौरान अपने सामान और कीमती वस्तुओं की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की। साथ ही, अनजान व्यक्तियों से किसी प्रकार का खाद्य पदार्थ नहीं लेने, चलती ट्रेन में दरवाजे के पास खड़े नहीं होने तथा रेलवे ट्रैक पार नहीं करने की सलाह दी गई।

अभियान के दौरान यात्रियों को महिला एवं बच्चों की सुरक्षा, संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति की सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल को देने और किसी भी आपात स्थिति में रेलवे की सहायता सेवाओं का उपयोग करने के संबंध में भी जानकारी दी गई। बिना कारण चैन खींचने आदि मामले पर जुर्माना एवं दंडनीय अपराध के बारे में भी जानकारी दी गयीं।

आरपीएफ के एसआई सुनीता तिर्की ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि वे रेल यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की परेशानी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल आरपीएफ अथवा रेलवे के संबंधित अधिकारियों को दें। साथ ही 139 पर डायल भी कर सकते हैं। सुनीता तिर्की ने बताया अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को जागरूक कर सुरक्षित एवं सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करना है।

मौके पर सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार, हेड कॉन्स्टेबल रोहित कुमार, दिनेश कुमार, प्रतिमा कुमारी आदि मौजूद थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *