भू-अर्जन कार्यों में तेजी लाएं, लंबित मुआवजा भुगतान शीघ्र करें : उपायुक्त

झारखंड
Spread the love

  • उपायुक्त ने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले में राज्य सरकार एवं विभिन्न सरकारी उपक्रमों से संबंधित भू-अर्जन कार्यों की अद्यतन स्थिति को लेकर उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न अधियाची विभागों द्वारा संचालित परियोजनाओं, भू-अर्जन की स्थिति, रैयतों को मुआवजा भुगतान तथा निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न परियोजनाओं के तहत अधिग्रहित भूमि के एवज में रैयतों को किए जा रहे मुआवजा भुगतान की जानकारी ली। उन्होंने लंबित मुआवजा राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया, ताकि रैयतों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उपायुक्त ने जिले में संचालित विभिन्न विकास एवं निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की।

इस दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जिले में अधिकांश परियोजनाओं से संबंधित निर्माण कार्य लगभग पूर्ण किए जा चुके हैं। कुछ परियोजनाओं में निर्माण कार्य अभी अपूर्ण हैं, जिनका कार्य प्रगति पर है और उन्हें भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न परियोजनाओं के तहत अधिग्रहित भूमि के विरुद्ध रैयतों को मुआवजा राशि के भुगतान की प्रक्रिया लगातार जारी है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े संबंधित अंचल अधिकारियों को उपायुक्त ने निर्देश दिया कि भू-अर्जन से संबंधित एलपीसी एवं अन्य आवश्यक सपोर्टिव दस्तावेजों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से तैयार कर प्रतिवेदन समर्पित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि दस्तावेजों के अभाव में भू-अर्जन से संबंधित कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।

उपायुक्त ने अधिकारियों को भू-अर्जन से संबंधित सभी लंबित मामलों को टॉप प्रायोरिटी में रखते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही न बरतें।

उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान एवं अन्य प्रक्रियाओं का समय पर निष्पादन विकास कार्यों की गति को बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी संबंधित विभाग अपने-अपने स्तर से लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, एनएचएआई के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं संबंधित अंचल अधिकारियों एवं अन्य पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *