Jharkhand Weather : कल इन जिलों में तबाही मचा सकती है बारिश, रेड अलर्ट जारी

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। उत्‍तर-पश्यिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्‍तरी ओडिशा तटों पर डिप्रेशन बना हुआ है। अगले 24 घंटो के दौरान गंगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार होते हुए उत्‍तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की अधिक संभावना है। इसकी वजह से कल यानी 18 अगस्‍त को झारखंड के कई जिलों में बारिश तबाही मचा सकती है। इसके लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 17 अगस्‍त, 2026 को दी।

तापमान में बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटो के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्‍सियस की गिरावट होने की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम केंद्र के अनुसार 18 अगस्‍त को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। राज्य के लगभग सभी स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है। इसके बाद राज्‍य के अनेक स्‍थानों पर बारिश होने की उम्‍मीद है।

वज्रपात की चेतावनी

मौसम केंद्र के अनुसार 18 से 21 अगस्‍त के दौरान राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

यहां भारी बारिश

केंद्र के अनुसार 18 अगस्‍त को धनबाद, कोडरमा, बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी जिले के कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

केंद्र के अनुसार 19 अगस्‍त को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला जिले के कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

यहां मचेगी तबाही

केंद्र के अनुसार 18 अगस्‍त को चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी से अत्‍यंत भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इसे लेकर सलाह

खराब मौसम, मेघ गर्जन और वज्रपात के समय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से किसान भाइयों को खेतों में जाने से बचने और बिजली के खंभों व पेड़ों के नीचे शरण न लेने की हिदायत दी गई है।

हमसे इससे जुड़ें

व्‍हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *