उषा मार्टिन में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

झारखंड
Spread the love

रांची। स्वतंत्रता के साथ हमारी जिम्मेदारी जुड़ी है। एक बेहतर राष्ट्र के निर्माण की बात हो या समाज की। हमारे दायित्वबोध से ही भारत एक विकसित देश बनेगा। दायित्वबोध के साथ सुरक्षा भी समाज के विकास के लिए जरूरी चीज है। उक्त बातें उषा मार्टिन के प्लांट हेड एसबीएन शर्मा ने कहीं। वह कारखाना परिसर में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपना विचार व्यक्त कर रहे थे।

श्री शर्मा ने कहा कि देश की आजादी के लिए भारतवासियों ने काफी संघर्ष किया। भारत में स्वतंत्रता की स्थापना हमारे मूल्यों एवं सिद्धांतों की सफलता की दास्तान है। इसकी रक्षा के लिए हम सभी को अपने दायित्व को समझना होगा। आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रयास करना होगा।

इस अवसर पर स्थायी वर्कर्स फूलचंद  कच्छप ने झंडोत्तोलन किया। बेहतर कार्य संस्कृति और सुरक्षा के लिए उल्लेखनीय कार्य करनेवाले सुरक्षाकर्मियों को सम्मानित किया गया। एसपी डिवीजन में झंडोत्तोलन आरके जायसवाल ने किया।

कार्यक्रम में कार्मिक प्रमुख एनएन झा, दीपेंद्र कुमार, मनोज पांडेय, अमित कुमार यूनियन के दशरथ महतो, बिगना महतो,  मनोज महतो, राजेश तिग्गा, बीके राय,  बादल बूतकुमार, राजकुमार, सहजनाथ महतो प्रबंधन की ओर से थॉमस वर्गीज,  सुमीत कुमार, गौतम सिंह, पंकज कुमार, दीपू सिंह  आदि उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *