महाकवि योगेश फाउंडेशन ने लगाया स्वागत शिविर, श्रद्धालुओं की सेवा की

बिहार देश
Spread the love

बांका (बिहार)। महाकवि योगेश फाउंडेशन, नीरपुर (अथमलगोला) पटना एवं गोविंदा कंस्ट्रक्शन्स, विक्रम (पटना) के संयुक्त तत्वावधान में श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर बांका जिलांतर्गत सुइया पहाड़ (घुटिया) में निःशुल्क बोल बम सेवा शिविर का आयोजन किया गया है।

इस शिविर में शिव भक्तों (कांवरियों) के लिए प्राथमिक चिकित्सा शौचालय एवं स्नान की सुविधा, शीतल पेयजल, नींबू/दूध की चाय व अल्पाहार (फल) की सुविधा, विश्राम/शयन, मोबाइल चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

संस्था की ओर से श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए जागरण, संगीत संध्या, भगवान शिव-पार्वती की जीवंत झांकी आदि की प्रस्तुति भी प्रतिदिन की जा रही है। शिविर में डाक बम के लिए विशेष सेवाएं उपलब्ध हैं।

निःशुल्क बोल बम सेवा शिविर का उद्घाटन 30 जुलाई को बिहार सरकार के पूर्व भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने कि‍या। शिविर का संचालन 28 अगस्त तक किया जाएगा।

विदित हो कि अथमलगोला (पटना) के सुप्रसिद्ध समाजसेवी स्व.डॉ. योगेश्वर प्रसाद सिंह योगेश की स्मृति में विगत तीन वर्षों से उक्त स्थल पर शिव भक्तों के लिए स्वागत शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर के सफल संचालन में पटना जिलांतर्गत अथमलगोला क्षेत्र के पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, पैक्स के चेयरमैन सह पूर्व मुखिया संतोष सिंह, समाजसेवी हिमांशु कुमार उर्फ छोटू सहित अन्य सहयोगी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उक्त जानकारी राघोपुर (बख्तियारपुर) ग्राम निवासी शिवभक्त जितेन्द्र सिंह ने दी।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *