JCI रांची ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, लाबेद में गूंजा राष्ट्रगान

झारखंड
Spread the love

रांची। JCI रांची ने अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम से जुड़े गांव लाबेद में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया। JCI रांची सदस्यों ने परिवार एवं बच्चों के साथ तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व मनाया।

समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इस अवसर पर बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कॉपी, स्टेशनरी, चॉकलेट एवं मिठाइयां भी वितरित की गईं।

मौके पर JCI रांची के अध्यक्ष अभिषेक जैन ने कहा कि संस्था सामाजिक सरोकारों के तहत लाबेद के साथ निरंतर जुड़कर सामुदायिक सहभागिता और विकास की दिशा में कार्य कर रही है। ऐसे आयोजन बच्चों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में सचिव साकेत अग्रवाल, उपाध्यक्ष-कम्युनिटी अनुभव अग्रवाल, निर्देशक-लाबेद अंकित मोदी, निर्देशक-कम्युनिटी आउटरीच ऋषभ छापरिया, प्रोजेक्ट चेयरमैन आदित्य जालान एवं को-प्रोजेक्ट चेयरमैन आशीष अग्रवाल सहित अन्‍य सदस्य उपस्थित रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *