डॉ बीपी केसरी की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। झारखंड आंदोलनकारी, इतिहासकार, साहित्यकार एवं संस्कृति प्रेमी डॉ. बीपी केसरी की दसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को नागपुरी संस्थान पिठोरिया एवं प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने डॉ. केसरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके विचारों एवं योगदान को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. बीपी केसरी का पूरा जीवन झारखंड की सभ्यता, संस्कृति, रीति-रिवाज, परंपरा, भाषा और साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित रहा। उन्होंने झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने तथा नागपुरी भाषा-साहित्य को समृद्ध बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके आदर्श और विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं।

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. केसरी का मानना था कि किसी भी समाज की पहचान उसकी भाषा, संस्कृति और परंपराओं से होती है। उन्होंने अपने जीवनकाल में इन मूल्यों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास किया। उनके कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में विजय कुमार पांडेय, सुसित तिर्की, अनूप रंजन, नीरज देव, आशीष भुइंया, सचित राणा, संगीता केसरी, राजेश साहू, मारग्रेट, अमृता, प्रियंका, शबनम, मोनिका, नित्या, शिवानी, रीना, सरिता, सोबिता, सावधानी कुजुर, मुकेश रंजन सहित कई लोग उपस्थित थे। सभी ने डॉ. बीपी केसरी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *