

नई दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) / फ्लैश फ्लड गाइडेंस सर्विस ने आकस्मिक बाढ़ की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी, मध्य और उत्तरी भारत के कई राज्यों में कम से मध्यम दर्जे के फ्लैश फ्लड का खतरा जताया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, लगातार बारिश के कारण प्रभावित क्षेत्रों के निचले इलाकों और पूरी तरह से गीली हो चुकी जमीनों में जलभराव और जलप्रवाह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यह स्थित 15 अगस्त, 2026 की सुबह 05.30 बजे तक के लिए बताई गई है।

राज्य व जिलावार अलर्ट
पूर्वी एवं मध्य भारत
मध्य प्रदेश : रीवा, सतना, सीधी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, कटनी, बालाघाट और मंडला।
छत्तीसगढ़ : कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, कोरबा, सरगुजा, बिलासपुर, बेमेतरा, बलौदा बाज़ार, मुंगेली और रायपुर।

झारखंड : सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, सरायकेला-खरसवा, लातेहार, रांची, पलामू और गढ़वा।
ओडिशा : बरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, सोनेपुर, सुंदरगढ़, देवगढ़, क्योंझरझार, मयूरभंज, ढेंकनाल, जाजपुर, बालासोर और भद्रक।
पश्चिम बंगाल : पुरुलिया, पश्चिम मेदिनीपुर और बांकुरा।
उत्तरी भारत एवं पहाड़ी राज्य
जम्मू और कश्मीर व लद्दाख : पुंछ, राजौरी, रियासी, कुलगाम, किश्तवाड़, रामबन, कठुआ, जम्मू, उधमपुर, डोडा और अनंतनाग।
हिमाचल प्रदेश : चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, ऊना, सिरमौर और शिमला।
उत्तराखंड : अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, गढ़वाल पौड़ी, गढ़वाल टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उधम सिंह नगर और उत्तरकाशी।
पश्चिम उत्तर प्रदेश : बरेली, पीलीभीत, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बदायूं और मुजफ्फरनगर।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।



