तटीय पश्चिम बंगाल में बने ‘डिप्रेशन’ का बड़ा असर, इन राज्यों में भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई दिल्ली। तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर बने ‘डिप्रेशन’ के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में अगले सात दिनों के दौरान मौसम का मिजाज काफी सख्त रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इसके कारण पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में मूसलाधार बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का प्रकोप देखा जाएगा।

अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी

आज यानी 14 अगस्त को ओडिशा, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में बहुत भारी बारिश होगी।

छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में 14 अगस्‍त को अत्यंत भारी बारिश का कहर देखने को मिल सकता है। वहीं, 15 अगस्त को भी यहां भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहेगी।

पूर्व और पश्चिम मध्य प्रदेश में 15 से 17 अगस्त के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। विदर्भ में 14 से 16 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है।

बिहार में 17 और 18 अगस्त को भारी बारिश के आसार हैं। सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 15-16 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

भूस्खलन का खतरा

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों में पूरे हफ्ते बारिश का दौर बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश में 14, 17 और 18 अगस्त, जबकि उत्तराखंड में 14, 16 और 17 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। इससे संवेदनशील पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 14 अगस्त और फिर 16 से 19 अगस्त के बीच भारी बारिश होने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी

पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में में 14 से 19 अगस्त के दौरान तेज बारिश और आंधी की संभावना है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14 से 18 अगस्त और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 से 18 अगस्त के बीच झमाझम बारिश होगी।

पूर्वोत्तर भारत का हाल

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 14 से 19 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश होगी।

अरुणाचल प्रदेश में 15 से 17 अगस्त के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

असम, मेघालय और नागालैंड-मणिपुर-मिजोरम-त्रिपुरा में लगभग पूरे सप्ताह हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहेगी।

पश्चिम और दक्षिण भारत

कोंकण और गोवा में 14 से 15 अगस्त के बीच, तथा मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में 14 से 16 अगस्त के दौरान भारी बारिश की संभावना है।

दक्षिण भारत

तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में 17-19 अगस्त के बीच तेज बारिश और हवाएं चलेंगी। रायलसीमा, तमिलनाडु और तेलंगाना में 14 से 17 अगस्त के दौरान 40 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं (Strong Surface Winds) चलने और गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *