

विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। बनिया, कमलापुरी, जायसवाल, कसौधन एवं वर्णवाल समुदायों को केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सूची में शामिल करने की मांग को लेकर केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया है। इसकी जानकारी अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कमलापुरी ने दी। यह मांग पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने उठाई थी।

श्री कमलापुरी ने बताया कि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने छह अगस्त, 2026 को सांसद विष्णु दयाल राम को पत्र भेजकर 27 जुलाई को प्राप्त उनके अनुरोध को दर्ज किए जाने की जानकारी दी है।
पत्र में मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि केंद्रीय ओबीसी सूची में किसी समुदाय को शामिल करने अथवा हटाने की प्रक्रिया संविधान के अनुच्छेद 342ए के प्रावधानों के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जाती है।

हालांकि, मंत्रालय के पत्र में संबंधित समुदायों को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल किए जाने की स्वीकृति नहीं दी गयी है। फिलहाल सांसद के अनुरोध पर मंत्रालय द्वारा मामले का संज्ञान लिये जाने की पुष्टि की गयी है।
विनोद कमलापुरी ने बताया कि 17 जून, 2026 को सांसद विष्णु दयाल राम के गढ़वा आगमन के दौरान कमलापुरी समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजमणि प्रसाद के आवास पर उन्हें मांगपत्र सौंपा गया था।
मांग पत्र में कमलापुरी, जायसवाल, कसौधन एवं वर्णवाल समुदायों को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग की गयी थी। इसके बाद सांसद की ओर से इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष रखा गया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



