AJPMA ने किया निदेशालय का घेराव, निदेशक प्रमुख से वार्ता में इन मांगों पर बनी सहमति

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची। ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन (AJPMA) के बैनर तले 11 अगस्‍त को स्वास्थ्य निदेशालय का घेराव किया गया। राज्यभर से पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार तरीके से आवाज बुलंद की। आंदोलन के बाद निदेशक प्रमुख (स्वास्थ्य सेवाएं) ने AJPMA के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। चारों प्रमुख मांगों को मान लिया।

एसोसिएशन ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की एकजुटता और शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। वार्ता के दौरान विभाग की ओर से कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक सहमति व्यक्त की गई।

प्रतिनिधि मंडल में धर्मेंद्र कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष, उपेंद्र कुमार सिंह प्रदेश महासचिव, चंदन कुमार, सुनंदा जायसवाल, संतोष कुमार मेहता, बबीता कुमारी, बहामुनि हेंब्रम शामिल थे।

AJPMA ने कहा कि आज का सफल आंदोलन किसी एक व्यक्ति या संवर्ग का नहीं, बल्कि राज्यभर के स्वास्थ्य कर्मियों की एकजुटता और संघर्ष का परिणाम है। एसोसिएशन ने सभी जिलों से रांची पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इन मांगों पर बनी सहमति

31 जुलाई 2026 के स्थानांतरण आदेश में अभ्यावेदन के बाद आवश्यक संशोधन की जाएगी।
31 जुलाई 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश को रद्द करने की मांग पर निदेशक प्रमुख की ओर से सकारात्मक सहमति दी गई।

ANM का ग्रेड पे ₹2400 से बढ़ाकर ₹2800 करने की मांग
ANM संवर्ग की लंबे समय से चली आ रही मांग ग्रेड पे ₹2400 से बढ़ाकर ₹2800 करने को भी स्वीकार किया गया। बहुत जल्द इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर अग्रेतर करवाई कि जाएगी।

भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवा संबंधी मामलों का समाधान
स्वास्थ्य कर्मियों से जुड़े भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवा शर्तों से संबंधित लंबित मामलों पर जिन संवर्ग का प्रोन्नत पद रहेगा उसपर विभाग की ओर से सकारात्मक पहल करने पर सहमति बनी।

अन्य लंबित मांगों के समाधान का आश्वासन
एसोसिएशन की अन्य लंबित मांगों पर भी विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई एवं समाधान का आश्वासन दिया गया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *