

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 3 जुलाई, 2022 को कनीय अभियंता (डिप्लोमा) के 1279 पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा की तिथि को प्रथम पाली की परीक्षा प्रारम्भ होने के पूर्व ही उत्तरमाला वायरल होने एवं पेपर लीक होने का मामला प्रकाश में आया था।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जेएसएससी द्वारा परीक्षा को रद्द घोषित कर दिया गया था। अभ्यर्थी मिथलेश कुमार महतो द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर नामकुम थाना (कांड संख्या 227/22 दिनांक 14.07.22) में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड के उद्भेदन एवं बेहतर अनुसंधान के लिए SIT का गठन किया गया था।

अनुसंधान के दौरान पेपर लीक की घटना की पुष्टि हुई। ज्ञात हुआ कि परीक्षा का संचालन नई दिल्ली की परीक्षा संचालन एजेंसी द्वारा किया गया Bynsis Technology Pvt & Ltd था। पेपर लीक के सिंडिकेट के माध्यम से पटना में अभ्यर्थियों को प्रश्नोत्तर रटवाया गया था, जिसमे परीक्षा संचालन एजेंसी व उसके संचालक की भी संलिप्तता के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।
अनुसंधान के दौरान पूर्व में परीक्षार्थी सह प्रा0अभि0 रंजीत मंडल, अप्रा0अभि0 सह सिंडिकेट सदस्य दीपक कुमार, अभिषेक कुमार, दीपक श्रीवास्तव एवं परीक्षा संचालन एजेंसी के सीनियर मैंनेजर कृष्ण कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

अनुसंधान के क्रम में ही SIT के द्वारा परीक्षा संचालन एजेंसी के वांछित संचालक सह निदेशक अरुण कुमार (पिता-स्व० हरिनारायण सिंह, ग्राम-खोखुना, थाना- चिक्सौरा, जिला- नालंदा, बिहार) को मुंबई से गिरफ्तार कर 10 अगस्त, 2026 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
कांड में संलिप्त अन्य चिन्हित व फिरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



