बीएयू में पूर्व निदेशक प्रशासन एजाज अनवर को दी गई विदाई

झारखंड
Spread the love

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व निदेशक प्रशासन एजाज अनवर को सोमवार को बोर्ड रूम में विदाई दी गई। कुलपति डॉ एससी दुबे ने इसकी अध्यक्षता की।

कुलपति ने कहा कि श्री अनवर की प्रशासनिक दक्षता और सूझबूझ के कारण विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों को एक नई दिशा, गति और ऊंचाई मिली। कई समस्याओं का समाधान हुआ।

झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव स्तर के पदाधिकारी श्री अनवर ने जनवरी, 2024 से जून, 2026 तक बीएयू में निदेशक प्रशासन के अतिरिक्त दायित्व का निर्वहन किया। उनका स्थानांतरण आदित्यपुर नगर निगम में नगर आयुक्त के रूप में हो गया है।

कुलपति डॉ एससी दुबे ने विश्वविद्यालय की ओर से स्नेह एवं सम्मान के प्रतीक स्वरूप अंगवस्त्र एवं मानपत्र देकर और वर्तमान निदेशक प्रशासन फणीन्द्र नाथ त्रिपाठी ने उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

एजाज अनवर ने अपने उद्गार में कहा कि बीएयू में उनका कार्यकाल बहुत सुखद, शांतिपूर्ण और नई चीज़ें सीखने वाला रहा, क्योंकि यहां के कर्मी उच्च शिक्षित और प्रबुद्ध हैं। यहां बिताये गये समय की मधुर स्मृति हमेशा उनके जेहन में रहेगी। अगर सरकार ने मौका दिया तो वह पुनः यहां काम करना चाहेंगे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *