राज्य स्तरीय चौथा शहीद भगत सिंह सम्मान समारोह का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। गुरुनानक सेवक जत्था और गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा की ओर से 9 अगस्त को राज्य स्तरीय चौथा ‘शहीद भगत सिंह सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। रातु रोड के कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरु नानक भवन में आयोजित इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के आयोजन से मानवीय और सामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों को और आगे बढ़कर काम करने की प्रेरणा मिलती है।

झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार ज्योति सिंह मथारू, रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर नीरज कुमार एवं शहर के प्रसिद्ध डायबिटोलॉजिस्ट डॉक्टर अजय छाबड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अवार्ड पाने वाले सभी लोगों को इसी तरह समाज कल्याण के कार्य में जुड़े रहने को कहा।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा बुके भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उन्हें संस्था द्वारा शहीद भगत सिंह जी की तस्वीर एवं मोमेंटो भी प्रदान किया गया। गुरु नानक सेवक के जीत सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित लोगों को गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा विगत कई वर्षों से किया जा रहे क्रियाकलापों की विस्तृत जानकारी दी।

समारोह का मंच संचालन नरेश पपनेजा ने किया। जत्था के सूरज झंडई ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड के विभिन्न जिलों से आए मानवतावादी और सामाजिक संगठनों को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित करना था, जिससे कि अन्य लोग भी प्रेरित हो सकें.इसमें प्रदेश भर के सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठनों ने हिस्सा लिया. राज्य के विभिन्न इलाकों से आए 50 लोगों को गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर नवाजा गया।

कार्यक्रम में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा, गुरु नानक सेवक जत्था के मनीष मिड्ढा, गुरु नानक भवन कमेटी के अध्यक्ष प्रेम मिड्ढा, गुरु नानक बाल मंदिर स्कूल कमेटी के अध्यक्ष रमेश गिरधर, भाजपा नेता एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रमेश सिंह, बहावलपुरी पंजाबी समाज के अध्यक्ष लक्ष्मण दास मिड्ढा, स्त्री सत्संग सभा की गीता कटारिया, नीता मिड्ढा, मंजीत कौर एवं माता गुजरी जत्था की बलबीर मिड्ढा और शीतल मुंजाल अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस मौके पर गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें नौ लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। यह रक्तदान शिविर सैमफोर्ड अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से लगाया गया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *