आंदोलनरत छात्रों से तीसरे दौर की वार्ता विफल, जेपीएससी सदस्‍यों ने दिया इस्‍तीफा

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। जयपाल सिंह स्‍टेडियम में आंदोलनरत छात्रों के साथ मंत्रियों के समूह की 9 अगस्‍त को हुई तीसरे दौर की वार्ता विफल हो गई। छात्रों ने 10 अगस्‍त को विधानसभा मार्च का एलान भी किया है। इस बीच जेपीएससी के तीनों सदस्‍यों ने इस्‍तीफा दे दिया है।

जानकारी के अनुसार आंदोलनरत छात्रों के प्र‍तिनि‍धियों की जेपीसीसी परीक्षा धांधली की सीबीआई से जांच कराने की मांग पर सहमति नहीं बनीं। 14वीं जेपीएसपी और जेएसएसपी जीसीएल परीक्षा रद्द करने की उनकी मांग भी नहीं मांनी गई है। हालांकि मंत्री का कहना है कि 98 प्रतिशत मांगों पर सहमति बन गई है।

वार्ता विफल हो जाने के बाद छात्रों ने आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। उनका कहना है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों ने कहा कि कल यानी 10 अगस्‍त को झारखंड विधानसभा का घेराव किया जाएगा। घेराव शांतिपूर्ण होगा।

इस बीच जेपीएससी के तीन वरिष्ठ सदस्यों अजीता भट्टाचार्य, डॉ. जमील अहमद और अनिमा हांसदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तीनों सदस्यों ने अपना त्यागपत्र राज्यपाल को भेज दिया है। अध्‍यक्ष पहले ही इस्‍तीफा दे चुके हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *