कोकदोरो के ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाई चलने लायक सड़क

झारखंड
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। रांची जिले के कांके प्रखंड अंतर्गत कोकदोरो-मदनपुर गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को जर्जर सड़क पर जलजमाव से परेशान होकर सड़क पर धान रोपकर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया था।

इसके बाद रांची जिला महानगर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष हाजी नेयाज अंसारी ने उक्त सड़क के मरम्मत करने का बीड़ा उठाया। अपने निजी खर्च कर सड़क को चलने लायक बनाया।

सड़क पर मिट्टी मोरम आदि डालकर मरम्मत किया। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को भरकर आने-जाने लायक बनाया जा रहा है। ज्ञात हो कि बारिश होने पर सड़क की स्थिति काफी खराब हो जाती है।

इस क्षेत्र के दर्जनों गांव के ग्रामीण इसी सड़क से होकर प्रतिदिन प्रखंड व जिला मुख्यालय, बाजार के लिए अवागमन करते है। हालांकि, वर्षों से सड़क मरम्मत नहीं होने से लोगों का सड़क पर चलना दूभर हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार श्रमदान के माध्यम से सड़क को चलने लायक बनाया जा रहा है। सड़क निर्माण के लिए ग्रामीण कई बार संबंधित विभाग से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि को भी अवगत करा चुके है, परंतु कोई ठोस पहल नहीं किया गया।

कोकदोरो से बुकरु 4 किमी और मदनपुर से केला बगान (रांची पतरातु मुख्य मार्ग) तक करीब 2 किमी की सड़क वर्षों से प्रशासनिक पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का शिकार है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *