रेलवे ट्रैक पर 45 साल की महिला की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा

अन्य राज्य देश
Spread the love

राजकोट। गुजरात के राजकोट जिले के गोंडल रेलवे ट्रैक पर एक महिला की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इसे पहले एक साधारण रेल दुर्घटना समझा जा रहा था। जांच में यह एक सोची-समझी हत्या निकली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

गोंडल रेलवे ट्रैक के पास 4 अगस्त को एक 45 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ था। इस मामले में आरोपी 25 वर्षीय प्रकाश सोलंकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए महिला को चलती ट्रेन के सामने धक्का दे दिया था।

शव मिलने के बाद जब पुलिस ने राजकोट सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया, तब डॉक्टरों ने रिपोर्ट में चोटों को हत्या की आशंका से जोड़ा। इसके बाद पुलिस ने गोंडल रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

फुटेज में 3 अगस्त की रात करीब 11.30 बजे महिला, प्रकाश के साथ स्टेशन पर आती हुई दिखाई दी। दोनों रेलवे ट्रैक की तरफ गए और वहीं बैठ गए। इसके बाद, लगभग दो घंटे बाद जैसे ही एक ट्रेन नजदीक आई, प्रकाश ने उसे पटरियों से हटने के लिए कहा। ट्रेन के पास आते ही उसे ट्रैक पर धक्का दे दिया, जिससे उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों कुछ समय पहले मिले थे। उनके बीच प्रेम संबंध बन गए थे। महिला प्रकाश पर शादी करने का लगातार दबाव बना रही थी, लेकिन प्रकाश के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। 45 वर्षीय शादीशुदा महिला को बहू के रूप में स्वीकार करने को तैयार नहीं थे।

मृतका अपने पति से पिछले ढाई साल से अलग रह रही थी। गोंडल में अकेले रहकर होटलों तथा कैटरिंग सेवाओं में खाना बनाकर अपना गुजर-बसर करती थी। उसके चार बच्चे (दो बेटे और दो बेटियां) हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *