

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने 7 अगस्त, 2026 को एक विशेष बुलेटिन जारी कर अगले 24 घंटे में कई राज्यों के विभिन्न जिलों में कम से मध्यम दर्जे के अचानक बाढ़ आने का खतरा है। इसे लेकर चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान संभावित भारी बारिश के कारण कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और निचले इलाकों में जलभराव एवं सतही जल भराव (Surface Runoff / Inundation) की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

मौसम विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों और स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने तथा जलभराव वाले निचले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है। यह बुलेटिन 8 अगस्त सुबह 11.30 बजे तक प्रभावी है।
झारखंड के प्रभावित जिले
पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसवां, खूंटी, रांची, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, बोकारो, रामगढ़।

ओडिशा के प्रभावित जिले
मयूरभंज, बालेश्वर, क्योंझरगढ़।
पश्चिम बंगाल के प्रभावित जिले
पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिम मिदनापुर।
तात्कालिक स्थिति
मौसम विभाग द्वारा 7 अगस्त की शाम 5:30 बजे तक की स्थिति के आधार पर स्पष्ट किया गया है कि आगामी 6 घंटों में किसी तात्कालिक बड़े फ्लैश फ्लड का कोई सीधा खतरा नहीं है। हालांकि अगले 24 घंटे में होने वाली बारिश से निचले इलाकों और पहले से संतृप्त मिट्टी वाले क्षेत्रों में पानी भरने की पूरी संभावना है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



