रांची में बीआरपी-सीआरपी का दो दिवसीय FLN प्रशिक्षण शुरू

झारखंड
Spread the love

  • मांदरऔर सखुआपाठ्यपुस्तकों पर हुई विस्तृत चर्चा

रांची। बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान (FLN) को सुदृढ़ करने और विद्यालय अनुश्रवण (स्कूल मॉनिटरिंग) को लेकर रांची जिले में कार्यरत सभी बीआरपी (प्रखंड साधन सेवी) और सीआरपी (संकुल साधन सेवी) का दो दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण बुधवार को शुरू हुआ। यह कार्यक्रम झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय, रांची में आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ रांची के एडीपीओ पंकज कुमार, एपीओ अखिलेश कुमार, सतीश मिश्रा, श्रीमती आभा, मास्टर ट्रेनर रामेश्वरी सिंह और जिला समन्वयक प्रशांत कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

अधिकारियों ने बताया कि इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में रांची जिले के 178 बीआरपी और सीआरपी हिस्सा लेंगे। इन्हें अलग-अलग तिथियों में निर्धारित बैच के अनुसार प्रशिक्षित किया जाएगा। बुधवार को प्रारंभ हुए पहले बैच के प्रशिक्षण में बेड़ो, अनगड़ा, खलारी और बुंडू प्रखंड के 37 बीआरपी एवं सीआरपी उपस्थित रहे।

नई शिक्षा नीति और नई किताबों पर फोकस प्रशिक्षण के मुख्य सत्र में मास्टर ट्रेनर रामेश्वरी सिंह ने नई शिक्षा नीति के तहत राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के प्रारंभिक स्तर पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रांची द्वारा तैयार की गई कक्षा 1 और 2 की नई पाठ्यपुस्तकों ‘मांदर’ और ‘सखुआ’ की बारीकियों को सभी उपस्थित प्रशिक्षुओं के साथ साझा किया।

इसके अतिरिक्त, विद्यालय अवलोकन को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। सभी प्रशिक्षुओं को प्रेरित किया गया कि वे विद्यालयों के भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करें और शिक्षकों के साथ सकारात्मक एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाएं, ताकि जिले के विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को और भी बेहतर किया जा सके।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *