

- सार्वजनिक माफी नहीं मांगने पर आंदोलन की चेतावनी
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। भाजपा के गढ़वा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने झामुमो के एक मीडिया पैनलिस्ट की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस बयान से झामुमो का चरित्र उजागर हुआ है और इससे झारखंड ही नहीं, पूरे देश की जनता की भावनाएं आहत हुई हैं।

बुधवार को उदय कुशवाहा ने आरोप लगाया कि झामुमो सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। अब उसके प्रतिनिधि सार्वजनिक मंचों पर प्रधानमंत्री के परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजनीतिक दलों के बीच विचारों और कार्यों का समर्थन या विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन व्यक्तिगत और पारिवारिक टिप्पणियां किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो ने ऐसे व्यक्ति को मीडिया पैनलिस्ट बनाकर गलत संदेश दिया है।

उदय कुशवाहा ने कहा कि झामुमो को इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पार्टी की ओर से माफी नहीं मांगी गई तो भाजपा कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



