Jharkhand Weather : भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी, ये जिले होंगे प्रभावित

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के कई जिलों में बुधवार को बारिश हुई। राज्‍य में लगातार भारी बारिश होगी। वज्रपात और आंधी की भी आशंका है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 5 अगस्‍त, 2026 को दी।

तापमान में बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटे के दौरा अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्‍सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले 4 दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव की उम्‍मीद नहीं है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम केंद्र के अनुसार 6 से 7 अगस्‍त तक आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। राज्य के लगभग सभी स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है। इसी तरह 8 से 11 अगस्‍त को अनेक स्‍थानों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

वज्रपात की चेतावनी

मौसम केंद्र के अनुसार 6 से 9 अगस्‍त के दौरान राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

यहां भारी बारिश

केंद्र के अनुसार 6 अगस्‍त को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
केंद्र के अनुसार 7 और 8 अगस्‍त को गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इसे लेकर सलाह

खराब मौसम, मेघ गर्जन और वज्रपात के समय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से किसान भाइयों को खेतों में जाने से बचने और बिजली के खंभों व पेड़ों के नीचे शरण न लेने की हिदायत दी गई है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इससे जुड़ें

व्‍हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *