
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं की जांच में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) को बड़ी सफलता मिली है। सीआईडी थाना कांड (संख्या 16/2026) के सिलसिले में कार्रवाई करते हुए पुलिस की स्पेशल टीम ने राज्य के 5 जिलों में स्थित 18 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।
छापेमारी में मिला अहम सामान
स्थानीय पुलिस के सहयोग से रांची, पलामू, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद जिलों में चलाए गए इस व्यापक सर्च ऑपरेशन के दौरान परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इस दौरान सीआईडी ने इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज: लैपटॉप और मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज: विभिन्न बैंकों के पासबुक और चेकबुक जब्त किए।
परीक्षा से संबंधित सामग्री
अभ्यर्थियों की OMR शीट्स की कार्बन कॉपी, एडमिट कार्ड (Admit Cards) और मार्कशीट (Mark Sheets)।
कई परीक्षाओं में उत्तीर्ण
अनुसंधान के दौरान यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि अभियुक्त अभय तिवारी ने कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय लिखित व प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षाओं को उत्तीर्ण किया है। इनकी सत्यता की जांच की जा रही है।
इन परीक्षाओं में शामिल
सब-इंस्पेक्टर (SI) परीक्षा (2018) – झारखंड पुलिस
SSR भर्ती परीक्षा (2013) – भारतीय नौसेना (Navy)
सहायक (Assistant) परीक्षा (2014) – भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC)
IRB कांस्टेबल परीक्षा
CRPF हेड कांस्टेबल परीक्षा (2018) – (लिखित एवं टाइपिंग परीक्षा)
PT परीक्षा (2014) – नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (NCL)
JSSC PGT शिक्षक एवं CGL परीक्षाएं
JPSC ACF, FRO, FSO परीक्षाएं
11वीं-13वीं झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा
रिकॉर्ड की मांग
मामले की जांच कर रही SIT (सीआईडी) ने इन सभी परीक्षाओं के संबंध में संबंधित आयोजन एजेंसियों से संपर्क साधा है। सीआईडी ने एजेंसियों से अभियुक्त के अभ्यर्थीत्व, आवेदन-पत्र, मूल्यांकन रिकॉर्ड, चयन प्रक्रिया के विवरण और अन्य प्रासंगिक दस्तावेज उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, ताकि इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर कड़ी कार्रवाई की जा सके।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

