तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार, प्रशांत किशोर जीते, जानें डिटेल

नई दिल्ली देश राजनीति
Spread the love

नई दिल्‍ली। तीन राज्‍यों में तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी दो सीट हार गई है। बिहार के बांकीपुर में जन सुराज पार्टी के संस्‍थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की है।

बांकीपुर (बिहार), दतिया (मध्य प्रदेश) और मांजलपुर (गुजरात) विधानसभा उपचुनावों के नतीजे 3 अगस्त, 2026 को घोषित किए गए हैं। इन तीनों सीटों पर तीन अलग-अलग पार्टियों (जन सुराज, कांग्रेस और बीजेपी) को जीत मिली है। 

बांकीपुर (बिहार)

यह सीट बीजेपी नेता नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई थी। यहां जन सुराज पार्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए जीत दर्ज की है। प्रशांत किशोर (जन सुराज) को 63,203, उपविजेता को नीरज कुमार (बीजेपी) को 44,250, रेखा कुमारी (आरजेडी) को 14,085 वोट मिला। प्रशांत किशोर ने 18,953 वोटों से जीत दर्ज की।

यह प्रशांत किशोर के राजनीतिक करियर और उनकी ‘जन सुराज पार्टी’ की पहली चुनावी जीत है। इस जीत के साथ ही प्रशांत किशोर ने बांकीपुर सीट पर 1995 से चले आ रहे बीजेपी के दबदबे को भी खत्म कर दिया है।

दतिया (मध्य प्रदेश)

दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने कड़े मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी को मात दी है। विजेता घनश्याम सिंह (कांग्रेस) को 66,757 वोट, उपविजेता आशुतोष तिवारी (बीजेपी) को 60,741 वोट और तीसरा स्थान पर रहे दामोदर यादव ‘मंडल’ (आजाद समाज पार्टी) को 22,527 मिले। कांग्रेस उम्मीदवार ने 6,016 वोटों से जीत हासिल की।

मांजलपुर (गुजरात)

यह सीट लगातार चुनाव जीतते आ रहे बीजेपी विधायक योगेश पटेल के निधन के कारण खाली हुई थी। इस सीट पर बीजेपी अपना गढ़ बचाने में कामयाब रही। विजेता सतीश पटेल (बीजेपी) को 55,481, उपविजेता को भीखाभाई रबारी (कांग्रेस) को 24,851 वोट मिले। बीजेपी ने यह सीट 30,630 वोटों के बड़े अंतर से बरकरार रखी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230