पिठोरिया के अधिवक्ता मिथलेश प्रसाद की मृत्‍यु, क्षेत्र में शोक की लहर

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। पिठोरिया के मदनपुर गांव निवासी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मिथलेश प्रसाद (वकील साहब) की शनिवार देर रात मृत्‍यु हो गई। उनकी मृत्‍यु की खबर सुनते ही पिठोरिया एवं आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

परिवार वालों के अनुसार 26 जुलाई को बुढ़मू थाना क्षेत्र स्थित तिरु जलप्रपात के समीप सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद उनका इलाज रांची के एक अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान शनिवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

मिथलेश प्रसाद अपने सरल स्वभाव, सामाजिक व्यवहार एवं विधि क्षेत्र में योगदान के लिए जाने जाते थे। उनकी मृत्‍यु से अधिवक्ता समुदाय सहित क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार रविवार को मदनपुर गांव स्थित श्मशान घाट में किया गया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *