
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दूसरे चरण (अगस्त से सितंबर 2026) की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान देश भर में बारिश और गर्मी को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुमान जारी किया है।
बारिश का पूर्वानुमान
देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश का अनुमान है। हालांकि, प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों, मध्य भारत, उत्तर-पश्चिम भारत के उत्तरी इलाकों और पूर्व व पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।
अगस्त महीने में भी देशव्यापी बारिश सामान्य से कम (LPA के 94% से कम) रहने की संभावना है। हालांकि, पूर्वी प्रायद्वीपीय भारत के कई क्षेत्रों, उत्तर-पश्चिम व मध्य भारत के कुछ हिस्सों और पूर्व/पूर्वोत्तर भारत के दूर-दराज के इलाकों में सामान्य से अधिक बारिश देखने को मिल सकती है।
तापमान का हाल
अगस्त के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में औसतन अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक (गर्मी ज्यादा) रहने की संभावना है। वहीं, उत्तर-पश्चिम व मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों और उससे सटे दक्षिणी प्रायद्वीप में यह सामान्य या सामान्य से कम रह सकता है।
देश के ज्यादातर हिस्सों में रात या मासिक औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।
समुद्री व जलवायु परिस्थिति
भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में वर्तमान में मध्यम अल नीनो की स्थिति बनी हुई है। मॉनसूनी सीजन के दौरान इसके और अधिक मजबूत होने की संभावना है।
इंडियन ओशन डिपोल
वर्तमान में हिंद महासागर में ‘तस्थ’ स्थितियां हैं, जो मॉनसून के शेष समय में बनी रह सकती हैं। हालांकि, कुछ अंतरराष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्रों का सुझाव है कि सितंबर 2026 के दौरान पॉजिटिव IOD विकसित हो सकता है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

