Gas Cylinder Rate : गैस सिलेंडर के दाम घटे, जानें झारखंड की कीमत

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

Gas Cylinder Rate : रांची। पेट्रोलियम कंपनि‍यों ने गैस सिलेंडर की कीमत में कमी कर दी है। कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 202 रुपये की कमी की है। नई कीमत 1 अगस्‍त, 2026 से लागू हो गई है।

कमर्शियल के दाम घटे

पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कमी की है। जून में इसकी कीमत बढ़ाई गई थी। जुलाई, 2026 से इसकी कीमत 3131.00 हो थी। अगस्‍त, 2026 से इसकी कीमत 2922.00 हो गई है।

घरेलू के दाम स्थिर

घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 केजी) की कीमत 7 मार्च, 2026 को 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। तब घरेलू सिलेंडर का दाम 970.50 रुपये हो गया। इसकी कीमत में 7 जून को 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जून, 2026 में इसकी कीमत 999.50 रुपये हो गई थी। अगस्‍त, 2026 में भी यही कीमत चुकानी होगी।

जानें 5 केजी के दाम

कंपनी के अनुसार 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 7 मार्च, 2026 से बढ़ाकर 361.50 रुपये कर दी गई थी। इसका दाम 7 जून, 2026 को भी बढ़ाया गया है। बढ़ोतरी के बाद जून में इसकी कीमत 371.50 रुपये हो गई थी। अगस्‍त, 2026 में भी लोगों को यही दाम देने होंगे।

ये 10 केजी की कीमत

पेट्रोलियम कंपनी के अनुसार 10 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत 7 मार्च, 2026 को बढ़ाकर 700.50 रुपये हो गई थी। इसका दाम 7 जून को बढ़ाया गया है। तब इसकी कीमत 721.00 रुपये हो गई थी। अगस्‍त, 2026 में दाम में बदलाव नहीं हुआ है। यही कीमत देनी होगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *