सीसीएल ने 77 सेवानिवृत्त कर्मियों को दी सम्मानपूर्ण विदाई

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल ने 77 सेवानिवृत्त कर्मियों को शुक्रवार को सम्मानपूर्ण विदाई दी। कंपनी मुख्‍यालय से सेवानिवृत होने वाले 6 कर्मियों को विदाई दी गई। कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सेवानिवृत कर्मियों को भी उनके-अपने क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से विदा किया गया।

मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में महाप्रबंधक (खनन) अवनीश कुमार, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) प्रतुल कुमार, मुख्य प्रबंधक (खनन) चंद्र भूषण प्रसाद, ओएस ग्रेड-ए-1 श्रीमती पूनम देवी, मुख्य फार्मासिस्ट- ए 1 जनेश्वर राम, सहायक फोरमैन बलराम सिंह मुंडा शामिल हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी अपने कार्यकाल के दौरान संगठन की प्रगति में अमूल्य योगदान देता है। वर्षों की आपकी मेहनत, प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी ने ना केवल कंपनी की विकास यात्रा को गति दी है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति की मिसाल कायम की है।

समारोह में विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *