जमशेदपुर। टाटा स्टील स्पोर्ट्स के समर कैंप 2026 को लेकर बच्चों और अभिभावकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। 11 मई से शुरू होने वाले इस कैंप के लिए अब तक 1,200 से अधिक पंजीकरण दर्ज किए जा चुके हैं।
जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के साथ साथ टेल्को और गम्हरिया स्थित केंद्रों में आयोजित होने वाला यह कैंप लगातार शहर भर के युवा खेल प्रेमियों को आकर्षित कर रहा है। कैंप में फुटबॉल, क्रिकेट, हैंडबॉल और हॉर्स राइडिंग सहित कई खेल गतिविधियां शामिल हैं।
इस वर्ष के समर कैंप में वयस्कों के लिए विशेष वेलनेस गतिविधियों को भी शामिल किया गया है, जिनमें सेल्फ डिफेंस क्लासेस, जुम्बा और योग सत्र शामिल हैं। इन पहलों का उद्देश्य फिटनेस और खेलों के माध्यम से परिवार के सदस्यों की अधिक से अधिक भागीदारी और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।
पंजीकरण के अंतिम चरण में भी लगातार उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया को देखते हुए टाटा स्टील स्पोर्ट्स ने इस सप्ताहांत जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक विशेष हेल्पडेस्क की व्यवस्था की है, ताकि प्रतिभागियों और अभिभावकों को नामांकन तथा संबंधित जानकारी में सहायता प्रदान की जा सके।
यह हेल्पडेस्क कॉम्प्लेक्स के मुख्य द्वार के पास शनिवार और रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित किया जाएगा। समर कैंप का आयोजन 11 से 31 मई तक सभी निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

