आधे उम्र के प्रेमी संग फरार हुई तीन बच्‍चों की मां, पति ने उठाया ये कदम

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

चंदौली (उत्तर प्रदेश)। पति बाहर काम करता था। इस दौरान तीन बच्‍चों की मां को अपने से आधे उम्र के युवक से प्रेम हो गया। वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसकी सूचना पति को मिली। इसके बाद पति ने बड़ा कदम उठाया लिया। यह वाक्‍या उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का है।

पीड़ित पति जीवनाथ राजभर दिल्ली में वेल्डर का काम करता है, जबकि उसकी 45 वर्षीया पत्नी सरिता अपने बच्चों के साथ चंदौली में रहती थी। पति के बाहर रहने के दौरान सरिता की मुलाकात ट्रेन में मूंगफली बेचने वाले अजय से हुई। अजय की उम्र सरिता से लगभग आधी है।

ट्रेन के सफर से शुरू हुई यह पहचान जल्द ही प्यार में बदल गई। जब जीवनाथ को इस अफेयर का पता चला, तब उसने इसका कड़ा विरोध किया। हालांकि, सरिता पर इसका कोई असर नहीं हुआ और वह करीब 4 महीने पहले अजय के साथ भाग गई।

जीवनाथ ने अपनी पत्नी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी हफ्ते जीवनाथ की किस्मत से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सरिता और अजय से अचानक मुलाकात हो गई।

मुलाकात के बाद जीवनाथ ने अपने तीन बच्चों का दुहाई देते हुए सरिता से घर वापस लौटने की गुहार लगाई। सरिता अजय के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। वापस लौटने से साफ मना कर दिया।

पत्नी का कड़ा रुख देखकर जीवनाथ ने हार मान ली। वह दोनों को सीधे मैरिज रजिस्ट्रार दफ्तर ले गया और अपनी मौजूदगी में दोनों का विवाह संपन्न कराया।

अपने फैसले पर जीवनाथ ने कहा, ‘मैं चाहता था कि वह मेरे और बच्चों के साथ रहे, लेकिन जब वह मेरे साथ रहने को तैयार ही नहीं है, तो हम जबरदस्ती क्या कर सकते हैं।’

दूसरी ओर पत्नी सरिता ने शादी टूटने का ठीकरा पति पर ही फोड़ा। सरिता का आरोप है कि जीवनाथ घर के खर्च के लिए सही से पैसे नहीं भेजता था और आए दिन दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *