
- Horoscope : 31 जुलाई, 2026 का राशिफल
मेष
कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। खरीद-फरोख्त के साथ जुड़े व्यापारियों को कारोबार में लाभ और सफलता मिलेगी। खोई हुई वस्तु वापस मिलने की संभावना है।
वृष
वाद-विवाद में नहीं पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सुनी-सुनाई बात पर विश्वास नहीं करें। व्यर्थ खर्च की मात्रा बढ़ सकती है। पूंजी-निवेश करने से पहले जांच-पड़ताल कर लें।
मिथुन
पूरा दिन मंगलमय बीतेगा। मेहनत के अनुपात में शुभ लाभ अवश्य प्राप्त होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। मनोबल बढ़ेगा। ऑफिस में साथ काम करने वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा।
कर्क
धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। धन निवेश से लाभ होगा। किसी को उधार नहीं दें। परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा। विदेश या दूर देश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रवास या किसी धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न होगा।
सिंह
ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे उत्साह बना रहेगा। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन में मधुरता आएगी। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।
कन्या
अत्यधिक खर्च से बचें। कार्यों में बाधा संभव है। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। शरीर में थकान और आलस्य रहने से कार्य करने में उत्साह नहीं होगा। पेट संबंधी रोग से परेशान हो सकते हैं।
तुला
विशेष लाभ मिलेगा, जिससे बिजनेस संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। निवेश में लाभ होगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से लोकप्रियता प्राप्त करेंगे। मिष्टान भोजन मिलेगा।
वृश्चिक
पूरे दिन कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। सफलता एवं नई योजना भरा दिन मिलेगा। सुख के साधन बढ़ेंगे। रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी।
धनु
भाग्य साथ देगा। आध्यात्मिक सुख एवं शांति का वातावरण बना रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। गृहस्थजीवन का संपूर्ण आनंद आप प्राप्त कर पाएंगे। मित्रों के साथ रमणीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं।
मकर
वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। जरा सी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। वसूली, प्रवास, आय आदि के लिए शुभ दिन है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता से लाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कुंभ
प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं। रोजगार शुरू करने का यह सही समय है। भौतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अच्छा अनुभव हो सकता है। उपहार मिलने पर आनंदित होंगे।
मीन
अचानक शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। शत्रु बलहीन रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। मौज-शौक और घूमने-फिरने के पीछे खर्च हो सकता है। लंबी यात्रा होगी। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

