लोहरदगा में एक घंटे के भीतर घटी दो बड़ी आपराधिक घटनाएं, देखें वीडियो

झारखंड अपराध
Spread the love

  • युवक की गोली मारकर हत्या, विरोध में सड़क जाम

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। लोहरदगा में गुरुवार शाम करीब एक से डेढ़ घंटे के भीतर हुई दो बड़ी आपराधिक घटनाएं हुई। इसने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर शहर के अपर बाजार स्थित खत्री ज्वेलर्स में लूट का प्रयास किया गया, वहीं कुछ ही देर बाद पतराटोली में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों घटनाओं के बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल है।

मृतक की पहचान पतराटोली स्थित प्रिया स्टोर के संचालक शुभम कुमार साहू (पिता– सुनील कुमार साहू) के रूप में हुई है। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने स्वतःस्फूर्त रूप से पावरगंज चौक को जाम कर दिया। इससे लोहरदगा–रांची–गुमला मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सैकड़ों वाहन तीन घंटे तक फंसे रहे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हत्या से कुछ मिनट पहले कुछ अपराधी पतराटोली स्थित एक पेट्रोल पंप पहुंचे थे, जहां उन्होंने कथित रूप से मैनेजर को डराया-धमकाया। बताया जाता है कि इसके लगभग पांच से सात मिनट बाद ही अपराधियों ने प्रिया स्टोर के संचालक शुभम कुमार साहू को गोली मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार शाम करीब छह बजे अपर बाजार स्थित खत्री ज्वेलर्स में लूट का प्रयास किया गया। इसके कुछ ही समय बाद पतराटोली में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। लोगों का कहना है कि एक से डेढ़ घंटे के भीतर दो से तीन आपराधिक घटनाओं ने शहरवासियों में भय का माहौल पैदा कर दिया है।

विश्व हिंदू परिषद एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़े रितेश कुमार साहू ने कहा कि लोहरदगा में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं का एक प्रमुख कारण नशे का बढ़ता प्रचलन है। उनका आरोप है कि नशे की गिरफ्त में आए अपराधी लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। कई मामलों में जेल से छूटने के बाद फिर अपराध में शामिल हो जाते हैं। उन्होंने जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। विभिन्न बिंदुओं पर जांच करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ये है वीड‍ियो

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *