फंदे से लटका मिला सहायक प्रोफेसर का शव, मचा हड़कंप

Uncategorized
Spread the love

कोलकाता। बड़ी और दुखद खबर पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान से आई है। वहां बुधवार को एक सहायक प्रोफेसर का शव उनके सरकारी आवास से फंदे पर लटका मिला।

मृतक की पहचान दीपक रेड्डी पुल्लागुरम (36) के रूप में हुई है। वह आईआईटी खड़गपुर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले दीपक आईआईटी कैंपस के क्वार्टर में रहते थे।

बुधवार सुबह से दीपक रेड्डी से किसी का संपर्क नहीं हो पा रहा था। काफी प्रयास के बावजूद जब उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो आईआईटी प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद दोपहर में खड़गपुर टाउन थाना के हिजली पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुरक्षाकर्मियों की मदद से क्वार्टर का दरवाजा खोला, तो देखा कि प्रो दीपक रेड्डी का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका था।

उन्हें फांसी के फंदे से उतारकर तत्काल आईआईटी परिसर स्थित बीसी रॉय अस्पताल ले जाया गया। जंच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। कमरे से किसी सुसाइडल नोट के मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने प्रोफेसर के कमरे को सील कर दिया है। जांच अधिकारी सुरक्षा कर्मियों, आसपास रहने वाले लोगों तथा प्रोफेसर के सहकर्मियों से पूछताछ की गयी।

यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं वह तनाव में या कार्यस्थल से जुड़ी किसी समस्या का सामना तो नहीं कर रहे थे।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

आईआईटी खड़गपुर की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *