व‍िद्यालय में छात्रों के बेढंग तरीके से बाल काटने का मामला आया सामने

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत जमा दो उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मलय कुमार सिंह द्वारा कई छात्रों के बेढंग तरीके से बाल काटने का मामला सामने आया था। इस मामले को लेकर अभिभावक आक्रोश में हैं। सूचना पाकर मंगलवार को प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) पहुंचे। जहां प्रखंड संसाधन केंद्र के बीपीओ रविन्द्र कुमार मेहता से उन्होंने बातचीत की।

प्रखंड प्रमुख ने कहा कि इस प्रकार प्रधानाध्यापक मलय कुमार सिंह के द्वारा अभिभावक की अनुमति के बिना छात्रों के बाल काटना कुकृत्य है। इसके कारण बच्चों को सिर मुंडन कराना पड़ा। इससे छात्रों का मनोबल टूटेगा। प्रधानाध्यापक को अभिभावकों के साथ बैठक करनी चाहिए थी। केवल बाल काटने से शिक्षा में सुधार नहीं होगा।

प्रखंड संसाधन केंद्र के बीपीओ रविन्द्र कुमार मेहता ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी। अगर ऐसा हुआ है तो गलत है। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन होना था। इसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों को नहीं दी गई, जिससे नाराजगी है।

मौके पर कांडी मुखिया विजय राम, बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार, अभिभावक रविन्द्र कुमार, नन्कह कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230