लाठी डंडा नुमाइश खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाए अपने जौहर

झारखंड
Spread the love

  • सुरसा गुमला की टीम बनी विजेता, मनातू मांडर की टीम विजेता

अफरोज आलम

कांके। मोहर्रम कमेटी कांके क्षेत्र के तत्वावधान में चुड़ी टोला स्थित जतरा मैदान में लाठी डंडा नुमाइश खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन विधायक सुरेश कुमार बैठा व मुख्य अतिथि प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजर खान ने तलवार व लाठी खेल का प्रदर्शन कर किया। इस प्रतियोगिता में 32 टीमों ने हिस्सा लिया।

अच्छे खेल का प्रदर्शन करने वाली मस्जिद टोला सुरसा गुमला की टीम को विजेता घोषित किया गया। उसे पुरस्कार स्वरूप 31 हजार रुपए नकद, एक बड़ा मोमेंटो, बड़ा कप देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता मनातू मांडर की टीम को 21 हजार नकद, ट्राफी, एक ब़डा कप देकर सम्मानित किया गया।

कमेटी द्वारा तृतीय पुरस्कार के रूप में नकद 11 हजार, मोमेंटो कप टीगरा  लोहरदगा की टीम को दिया। इसके अलावे आये सभी टीम को सांत्वना पुरस्कार नकद 3 हजार, तलवार, मोमेंटो दिया गया।

पुरस्कारों का वितरण कमेटी के अध्यक्ष-सरफराज आलम, सचिव-ताबिश सिद्दीकी, उपाध्यक्ष-अख्तर हुसैन (सरपंच) उपसचिव-अलीमुद्दीन अंसारी, कोषाध्यक्ष-मोहसिन खान, मुख्य संरक्षक -मुख्तार आलम, मुख्य अतिथि-कांग्रेस पार्टी कांके प्रखंड अध्यक्ष संजर खान,  संरक्षक-तनवीर आलम, मेराज आलम छोटू, मिनहाज, शाफ़िर अहमद (गुड्डू), सार्जन खान, माहिर खान, मो मेराज, मो मोबीन, हिफ़्जुल रहमान, सरताज, शहजाद खान, अनवर खान, रियाज , रमीज राजा, फजल, मुमताज, शकील, सज्जाद, फिरदौस, सरफराज, जावेद, सलमान, शाहिद, नौशाद सहित सदस्यों ने किया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *