कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

झारखंड
Spread the love

रांची। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वेटरन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ झारखंड ने इटकी रोड स्थित बेंक्वेट हॉल समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

राज्यपाल ने कहा कि ‘कारगिल विजय दिवस’ केवल एक सैन्य विजय का स्मरण नहीं, बल्कि भारतीय सेना के अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम, अटूट राष्ट्रनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान का अमर प्रतीक है। वर्ष 1999 में कारगिल की दुर्गम एवं बर्फ से आच्छादित चोटियों पर भारतीय सैनिकों ने विषम परिस्थितियों में जिस अद्वितीय वीरता का परिचय दिया। उसने सम्पूर्ण विश्व को यह संदेश दिया कि भारत अपनी एक-एक इंच भूमि की रक्षा के लिए हर चुनौती का सामना करने में पूर्णतः सक्षम है।

राज्यपाल ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना राष्ट्रधर्म का पालन किया और मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका त्याग, साहस और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

राज्यपाल ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और चरित्र के आदर्शों को अपने जीवन का आधार बनाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय एवं जिम्मेदार भागीदारी आवश्यक है।

इस अवसर पर वीर सैनिकों एवं शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी हुई, जिसकी राज्यपाल ने सराहना की।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *