प्रेमसंस मोटर्स में ऑल-न्यू ब्रेज़ा हुआ लॉन्च, जानें खूबी और शुरुआती कीमत

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

रांची। ऑल-न्यू ब्रेज़ा को प्रेमसंस मोटर्स में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है। लॉन्च समारोह का उद्घाटन सीएमडी पुनीत कुमार पोद्दार, जेएमडी अवध पोद्दार, सीईओ पंकज जैन, डीवीपी सुखबीर सिंह, सीजीएम (फाइनांस) अनिल सिन्‍हा और सेल्स हेड विवेक खत्री और राज कुमार ने किया।

इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि रिनपास के एचओडी प्रोफेसर डॉ अमोल रंजन सिंह के साथ प्रमुख फाइनेंसर्स और गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। यह लॉन्च कार्यक्रम कांके रोड और बरियातू शोरूम में आयोजित किया गया।

ऑल-न्यू ब्रेज़ा अब पहले से ज्यादा यूथफुल, आकर्षक और फीचर-पैक्ड एसयूवी के रूप में सामने आई है, जिसे 14 लाख से अधिक ग्राहकों का भरोसा प्राप्त है। नई ब्रेज़ा बेहतर माइलेज, उन्नत तकनीक और कई पर्सनलाइजेशन पैकेज के साथ ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है।

इसकी शुरुआती कीमत ₹7.40 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। ग्राहक कांके रोड और बरियातू शोरूम पर जाकर इस नई एसयूवी का अनुभव ले सकते हैं। टेस्ट ड्राइव बुक कर सकते हैं।

प्रमुख विशेषताएं

पावरफुल इंजन विकल्प: रिफाइंड K15C ISG इंजन (पेट्रोल व S-CNG) और टर्बो बूस्टरजेट इंजन

बेहतर सुरक्षा: 5-स्टार BNCAP रेटिंग के साथ ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और सेफ एग्जिट वार्निंग

स्मार्ट टेक्नोलॉजी: SmartPlay Pro X इंफोटेनमेंट सिस्टम, बिल्ट-इन Alexa और 35+ कनेक्टेड ऐप्स

प्रीमियम कम्फर्ट: फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और PM 2.5 डिस्प्ले के साथ एयर प्यूरिफायर

स्टाइलिश डिजाइन: बोल्ड फ्रंट ग्रिल, प्रिसिजन-कट अलॉय व्हील्स और ड्यूल-टोन क्लैडिंग

सुविधाजनक फीचर्स: वायरलेस चार्जर, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स और नेक्स्ट-जेन कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *