रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। यह सत्र 6 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक चलेगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मानसून सत्र पर स्वीकृति मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने गुरुवार को सत्र के औपबंधिक कार्यक्रम जारी कर दिए।

इसके तहत पहले दिन 6 अगस्त को शोक प्रकाश के अलावा सामान्य कामकाज निपटाए जाएंगे। 7 अगस्त को पहली पाली में प्रश्नकाल के बाद चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।
8 और 9 अगस्त को क्रमश: शनिवार और रविवार का अवकाश है। 10 अगस्त को पहली पाली में प्रश्नकाल तथा दूसरी पाली में अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद के बाद संबंधित विनियोग विधेयक पारित कराया जाएगा।
11 अगस्त को पहली पाली में प्रश्नकाल तथा दूसरी पाली में राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे।
अंतिम दिन 12 अगस्त को पहली पाली में प्रश्नकाल तथा दूसरी पाली में राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे तथा गैर सरकारी संकल्प पेश किए जाएंगे।
इस तरह, कुल पांच दिनों का कार्य दिवस होगा। इस दौरान प्रधान महालेखाकार तथा विधानसभा समितियों की रिपोर्ट भी पटल पर रखी जाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

