Jharkhand Weather : 26 जुलाई से लगातार होगी भारी बारिश, इन जिलों में असर

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मॉनसून का असर लगातार बना हुआ है। आने वाले दिनों में राज्य भर में बादल छाए रहेंगे। कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर चेतावनी (येलो अलर्ट) भी जारी की है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 24 जुलाई, 2026 को दी।

तापमान में बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम केंद्र के अनुसार 25 से 26 जुलाई तक आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। राज्य के अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा या मेघ गर्जन होने की प्रबल संभावना है। 27 से 30 जुलाई तक राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

वज्रपात की चेतावनी

मौसम केंद्र के अनुसार 25 से 28 जुलाई के दौरान राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

यहां भारी बारिश

केंद्र के अनुसार 26 जुलाई को लोहरदगा, रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

केंद्र के अनुसार 27 जुलाई को देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा जिले के कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

केंद्र के अनुसार 28 जुलाई को चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी जिले के कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इसे लेकर सलाह

खराब मौसम, मेघ गर्जन और वज्रपात के समय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से किसान भाइयों को खेतों में जाने से बचने और बिजली के खंभों व पेड़ों के नीचे शरण न लेने की हिदायत दी गई है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इससे जुड़ें

व्‍हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *