रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय ने चान्हो और बुढ़मू प्रखंड के 80 किसानों के बीच मकई, उड़द एवं अरहर के लगभग 500 किलो उन्नत बीज शुक्रवार को वितरित किए गए। दलहन, मक्का एवं अरहर संबंधी अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजनाओं की जनजातीय उप योजना के तहत इसका वितरण किया गया।

यह सभी जनजातीय किसान हैं। उन्हें राइजोबियम कल्चर एवं बीज उपचार की दवा भी वितरित की गई। वितरण कार्य कुलपति डॉ एससी दुबे, अनुसंधान निदेशक डॉ पीके सिंह और संबंधित परियोजनाओं के वैज्ञानिकों ने किया। वैज्ञानिकों ने किसानों को फसल उत्पादन एवं प्रबंधन की वैज्ञानिक तकनीक की भी जानकारी दी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

