जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में आए आवेदन में चार का मौके पर निष्पादन

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष समाधान के उद्देश्य से पिठोरिया थाना परिसर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सात आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश मामलों के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई की गई। इन आवेदनों में चार मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। इनमें से 2 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष दो मामलों की जांच जारी है।

थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने संबंधित पक्षों को आश्वस्त किया कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई कर मामले का निष्पादन किया जाएगा।

दो आवेदन घरेलू हिंसा से संबंधित प्राप्त हुए। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद थाना प्रभारी ने आपसी समझौते के आधार पर सभी घरेलू हिंसा के मामलों का तत्काल निष्पादन कराया। भविष्य में विवाद न हो, इसके लिए आवश्यक निर्देश दिया गया। वहीं, एक आवेदन मोबाइल चोरी से संबंधित था। इस मामले की जांच तकनीकी शाखा को सौंप दी गई है।

इस अवसर पर डीएसपी-मुख्यालय एक अमर कुमार पांडे ने कहा कि जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपनी शिकायतों एवं सुझावों के साथ ऐसे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भाग लें, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।

कार्यक्रम में डीएसपी अमर कुमार पांडे, पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे, पुलिस अवर निरीक्षक सत्यदेव प्रसाद, सुनील कुमार दास, संजय कुमार, संतोष महतो एवं रमेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *