एनआईपीएम रांची चैप्टर ने सीसीएल में ज्ञानवर्धक सत्र का किया आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पर्सनल मैनेजमेंट (एनआईपीएम), रांची चैप्टर के तत्वावधान में सीसीएल मुख्यालय स्थित नवीन भवन के प्रकाश हॉल में 23 जुलाई को ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन किया गया। इसका विषय ‘इंटीग्रेटिंग एआई विद एचआई अर्थात् आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मानवीय बुद्धिमत्ता’ था।

कार्यक्रम में सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। एनआईपीएम पूर्वी क्षेत्र के उपाध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर ने मुख्य वक्ता एवं अतिथियों का स्वागत किया।

सत्र के मुख्य वक्ता डॉ. जी.पी. राव ने विषय के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत एवं सारगर्भित चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस विषय को ‘एआई बनाम ह्यूमन इंटेलिजेंस’ के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि जब कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मानवीय बुद्धिमत्ता को समुचित और संतुलित रूप से एकीकृत किया जाता है, तब यह ‘ऑगमेंटेड इंटेलिजेंस’ अर्थात् संवर्धित बुद्धिमत्ता का स्वरूप ग्रहण कर लेता है। उन्होंने कार्यस्थल पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उत्तरदायित्वपूर्ण, नैतिक एवं प्रभावी उपयोग के लिए प्रतिभागियों को व्यावहारिक सुझाव भी दिए। मानव संसाधन प्रबंधन में इसके संभावित उपयोगों पर भी अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्रा ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मानवीय संवेदनशीलता के समन्वय से संगठनों की कार्यक्षमता, निर्णय क्षमता एवं उत्पादकता में उल्लेखनीय सुधार संभव है। उन्होंने इस प्रकार के ज्ञानवर्धक सत्रों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *