पिठोरिया। कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सभी सफल विद्यार्थियों का पुष्पगुच्छ, स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र देकर उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के उन छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। ऐसे पूर्व विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने प्रशासन, चिकित्सा, अभियंत्रण, शिक्षा, रक्षा और अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या किरण यादव ने विद्यार्थियों से परिश्रम, अनुशासन और निरंतर सीखने की भावना बनाए रखने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि सीआईपी के डायरेक्टर डॉ विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सफलता का रास्ता शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास, समय का सदुपयोग और अपने शिक्षकों व अभिभावकों के मार्गदर्शन का सम्मान ही सफलता की कुंजी है।
कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई प्रेरणादायक गीतों और नृत्य ‘ठान लिया हमने… सूरज सा जलना हैं, जीते हैं चल ‘ ने सबका मन मोह लिया।
समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों डीएवी गांधीनगर के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा, डीएवी आनंद स्वामी की प्राचार्या डॉ रिशु चौधरी, डीएवी पुंदाग के प्राचार्य डॉ तापस घोष, अभिभावकों एवं शिक्षको ने सम्मानित विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षिका अनामिका हर्षवर्धन ने धन्यवाद किया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

