- शैक्षणिक गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर
आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर जिले में संचालित पीएम श्री विद्यालयों की शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक गतिविधियों का निरीक्षण प्राथमिक शिक्षा निदेशक मनोज रंजन कुमार ने गुरुवार को किया।
प्रथम चरण के निरीक्षण में निदेशक ने पीएम श्री राजकीयकृत प्लस-2 उच्च विद्यालय, बिटपी (भंडरा) और पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी), सेन्हा का दौरा कर विद्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लोहरदगा में वर्तमान में 9 पीएम श्री विद्यालय संचालित हैं।
निरीक्षण के दौरान विद्यालयों के सभी आवश्यक अभिलेख, पंजी, दस्तावेज एवं अन्य साक्ष्यों का गहन अवलोकन किया गया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति, शिक्षण स्तर, लर्निंग आउटकम, खेलकूद गतिविधियों, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल प्रशिक्षण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से संबंधित गतिविधियों की भी विस्तार से समीक्षा की गई।
निदेशक ने विद्यालय परिसर, भवन की स्थिति, शौचालय, पेयजल, कक्षाओं, व्यावसायिक शिक्षा, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशालाओं एवं खेल सामग्री का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार एवं गुणवत्ता बढ़ाने के लिए संबंधित प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं वार्डन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अभिजीत कुमार, एडीपीओ मोनिदीपा बनर्जी, एपीओ एमलीन सुरीन, क्षेत्र प्रबंधक आकाश कुमार और गौरव पांडेय सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

