विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं खनिजों के अवैध भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इस क्रम में उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय वेश्म में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक 23 जुलाई को आयोजित की गई।
बैठक में जिले में अवैध खनन के विरुद्ध अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। भविष्य की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से उनके अपने क्षेत्रों में अवैध खनन की वर्तमान स्थिति, निगरानी व्यवस्था और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली।
उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिले में किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने, अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने और संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
श्री मिश्रा ने विशेष रूप से श्री बंशीधरनगर अनुमंडल के धुरकी, बिशुनपुरा, केतार एवं खरौंधी प्रखंडों में अवैध खनन से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए इन क्षेत्रों में लगातार छापेमारी अभियान चलाने और कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रशासन एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय के साथ निरंतर कार्रवाई आवश्यक है।
उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाने, प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेने और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने नियमित क्षेत्र भ्रमण एवं सघन निगरानी के माध्यम से अवैध खनन की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही, कार्रवाई के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने का भी निर्देश दिया।
बैठक में जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव ने बताया कि वर्तमान में एनजीटी के निर्देशों के तहत लागू अवधि के कारण अवैध खनन से संबंधित शिकायतों में कमी आई है। हालांकि, प्राप्त हो रही शिकायतों पर विभाग द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से आपसी समन्वय के साथ संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई करने की आवश्यकता पर बल दिया।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं अवैध भंडारण के विरुद्ध सतत, सघन, कठोर एवं परिणामोन्मुख अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन पर पूर्ण रोक लगाते हुए दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
बैठक में उपरोक्त के अतरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, डीएफओ दक्षिणी ईबी अब्राहम, अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा कुमार मयंक भूषण, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक यशोधरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि शेष अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

