महिला ने बुजुर्ग मां के साथ नहर में कूदकर की आत्महत्या, इस बात का था डर

अन्य राज्य देश
Spread the love

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के डॉ. बी. आर. आंबेडकर कोणसीमा जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां एक 56 वर्षीय महिला ने अपनी 80 वर्षीय बुजुर्ग मां के साथ कथित तौर पर नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। यह हृदय विदारक घटना रावुलपालेम मंडल के एक गांव के पास की है।

चर्च जाने का कहकर निकली

पुलिस के अनुसार, मीसाला सूर्यावती (56) और उनकी मां वडापल्ली बुर्रम्मा (80) रविवार सुबह अपने परिजनों से चर्च जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। जब वे काफी देर तक वापस नहीं लौटीं, तब तलाश शुरू की गई।

जांच के दौरान मुक्तेश्वरम मुख्य नहर के पुल पर उनका बाइबिल और कुछ निजी सामान बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस और बचावकर्मियों को आशंका हुई कि दोनों ने नहर में छलांग लगा दी है।

रेस्क्यू टीम ने सूर्यावती का शव नहर से बरामद कर लिया है। उनकी 80 वर्षीय मां बुर्रम्मा की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने सूर्यावती के शव को पोस्टमार्टम के लिए कोठापेटा के सरकारी अस्पताल भेज दिया है।

टूटा दुखों का पहाड़

परिवार के सदस्यों ने बताया कि सूर्यावती पिछले कुछ वर्षों से लगातार व्यक्तिगत त्रासदियों से जूझ रही थीं कई साल पहले उनके पति की मृत्‍यु हो गयी थी। इसके बाद उनकी बुजुर्ग मां उनके साथ रहने लगी थीं। इसके बाद उनके बड़े बेटे की भी राजनगरम के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं

80 वर्षीय मां बुर्रम्मा आंखों की रोशनी कम होने समेत उम्र संबंधी कई बीमारियों से पीड़ित थीं। सूर्यावती खुद भी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान चल रही थीं।

यद्यपि सूर्यावती का छोटा बेटा और बेटी शादीशुदा हैं, लेकिन रिश्तेदारों के अनुसार, सूर्यावती हमेशा अपनी मां को लेकर अत्यधिक चिंतित रहती थीं।

मन का डर बयां करती

रिश्तेदारों ने खुलासा किया कि सूर्यावती अक्सर अपने मन का डर बयां करती थीं। वे अक्सर कहती थीं कि अगर मुझे कुछ हो गया, तो मेरी मां की देखभाल कौन करेगा? मैं नहीं चाहती कि मेरी मां अनाथ हो जाए।

परिजनों का दावा है कि सूर्यावती ने कई बार अपनी मां के साथ जीवन लीला समाप्त करने की बात कही थी, ताकि उनकी मृत्यु के बाद मां अकेली न पड़ जाएं।

मामला दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने बताया कि फिलहाल घटना की सही परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक परिजनों के बयान शुरुआती जांच का हिस्सा हैं। सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल की जा रही है। सूर्यावती के स्वर्गीय पति के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230